फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police and RPF personnel blocked the road and checked vehicles

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने नाकाबंदी कर जांचे वाहन

Fri, 30 Aug 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 30 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Police and RPF personnel blocked the road and checked vehicles
फोटो नंबर-34वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर महेंद्रगढ़ पुलिस और आरपीएफ के जवानों द्वारा नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की गई। आचार संहिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने व कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए जिला पुलिस के सहयोग के लिए आरपीएफ की तीन कंपनियां महेंद्रगढ़ जिले में आई हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर जिले भर में अंतरराज्यीय, अंतरजिला नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट के वाहनों और मुंह ढक कर चलने वालों की चेकिंग पर जोर दिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले अवैध नकद, मादक पदार्थों व अवैध हथियारों को लेकर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed