फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PM should control his and his ministers' travel instead of the public: Satyaveer Yadav

जनता की बजाय अपनी व मंत्रियों की यात्रा नियंत्रित करें पीएम : सत्यवीर यादव

Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
PM should control his and his ministers' travel instead of the public: Satyaveer Yadav
फोटो संख्या:58 सत्यवीर झूकिया
महेंद्रगढ़। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव ने जनता से प्रधानमंत्री की अपील पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जनता की जगह खुद और मंत्रियों की यात्राओं को नियंत्रित करना चाहिए। लोगों पर डीजल-पेट्रोल कम इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा रोकने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से 2020 के दौरान कई विदेश यात्राएं कीं, जिन पर देश की जनता की मेहनत की कमाई के हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इन विदेश यात्राओं का आम जनता को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला और केवल पैसा बर्बाद कर अब जनता को कम चीजें प्रयोग करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये आने और विदेशों से काला धन वापस लाने के जो वादे किए गए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए।
अब तक विदेश या देश यात्राओं से बेरोजगारी कम नहीं हुई, महंगाई नहीं घटी, डीजल-पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ और चीन व पाकिस्तान के साथ संबंधों में स्थायी सुधार नहीं हुआ है।

कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जिस प्रकार प्रधानमंत्री जनता से डीजल-पेट्रोल की बचत और खर्चों में कटौती की अपील कर रहे हैं, उसी प्रकार उन्हें अपनी और अपने मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर भी रोक लगानी चाहिए, ताकि देश की जनता की गाढ़ी कमाई को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed