फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PM Narendra Modi in Mahendragarh of Haryana News in Hindi

PM Modi In Haryana: 'जब तक मोदी जिंदा है, आरक्षण कोई नहीं छीन सकता, वंचितों के अधिकार का मैं चौकीदार'

Thu, 23 May 2024 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 06:21 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा पहुंचे। यहां महेंद्रगढ़ के पाली में वह बोले कि जब तक मोदी जिंदा है, दलितों, आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश से बड़ा वोट बैंक है। एक भारत से दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए।

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Mahendragarh of Haryana News in Hindi
महेंद्रगढ़ में मंच पर मौजूद पीएम मोदी, सीएम नायब सैनी व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन वालों के लिए देश से बड़ा वोट बैंक है। वोट बैंक की खातिर पहले दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए, अब भारत पर पहला अधिकार मुसलमानों का बता रहे हैं। ओबीसी, एससी व एसटी का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं। जब तक मोदी जिंदा है तब तक गरीब व वंचितों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता, मोदी उनका चाैकीदार है। ऐसी कांग्रेस को दिया वोट बेकार जाएगा क्योंकि सबको पता है सरकार किसकी बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दोपहर 2 बजे लोकसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ के पाली गांव में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मोदी ने मंच से संविधान को लेकर कांग्रेस के हमले का जवाब देते हुए कहा, एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देता हूं, जब तक मोदी जिंदा है, कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है। बंगाल में इंडी जमात ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी बोले, देश से भी बड़ा इनके लिए वोटबैंक है। वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया...एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है।

कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया। आज ये लोग कह रहे हैं... ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे। मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत, भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, वित्त मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

गाय ने दूध दिया नहीं, ये घी खाने को तैयार
मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय ने दूध दिया नहीं ये घी खाने को तैयार। इंडी गठबंधन पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है। इस बात पर हरियाणा वाले पांच हजार से ज्यादा चुटकुले बना चुके होंगे।

इंडी गठबंधन का अभी से रोना-धोना शुरू
पीएम ने कहा कि देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यों नहीं देता। ईवीएम से लेकर गालियां दे रहे हैं। मोदी बोले, जिस भूमि में कोई पैदावार न हो। कोई किसान एक भी बीज नहीं डालेगा। जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट क्यों डालेगा। कांग्रेस सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही। ये बच्चे-बच्चे को पता है। चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है।


पांच साल में सबके सपने पूरे होंगे, ये मोदी का संकल्प है
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे युवाओं से भी कहना चाहते हैं कि अगले 5 साल में देश में एक बड़ी क्रांति होगी। युवाओं के सारे सपने पूरे होंगे क्योंकि आपके सपने ही मोदी का संकल्प है। बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed