{"_id":"6a591fd10b9714dba306c79e","slug":"pm-modi-to-inaugurate-maharshi-chyavan-government-medical-college-from-jind-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142589-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीएम मोदी आज जींद से करेंगे महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीएम मोदी आज जींद से करेंगे महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
विज्ञापन
फोटो नंबर-07प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखने के लिए लगाई जा रही बड़ी स्क्रीन। संवाद
नारनौल। जिले के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। शहर के समीप कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे। वहीं, कोरियावास में होने वाले स्थानीय कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों का अंतिम निरीक्षण करने के लिए विधायक ओम प्रकाश यादव और उपायुक्त अनुपमा अंजली कोरियावास पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान निदेशक बृजेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव सहित कई विभागों के अधिकारियों ने भी तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।
तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिनके माध्यम से हजारों स्थानीय नागरिक पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। लोगों के बैठने के लिए करीब तीन हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। सबसे आगे अतिथियों, उनके पीछे मेडिकल कॉलेज के छात्रों और फिर आम लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वीरवार को पूरे दिन कॉलेज परिसर में सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य चलता रहा।
600 बेड की क्षमता के साथ शुरू होगी आईपीडी सेवा
करीब 76 एकड़ क्षेत्र में फैले आधुनिक मेडिकल कॉलेज परिसर में जल्द ही आपातकालीन दुर्घटना सेवाओं और आईपीडी सुविधाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। शुरुआती चरण में आईपीडी सेवा 600 बेड की क्षमता के साथ शुरू की जाएगी। इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से महेंद्रगढ़ और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर उपचार के लिए जयपुर या रोहतक जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज तक 33.55 करोड़ से बनेगी फोर-लेन सड़क
कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक फोर-लेन सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्रवासियों की मांग पर इस परियोजना को स्वीकृति दी। लोक निर्माण विभाग ने नारनौल-रामबास रोड से मेडिकल कॉलेज तक 4 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क के लिए 33.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सड़क बनने से मरीजों, छात्रों, चिकित्सकों और आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।