{"_id":"68d2e52ba2690948c006d219","slug":"pm-gave-a-big-gift-to-the-countrymen-on-navratri-aarti-singh-rao-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130085-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने नवरात्र पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया : आरती सिंह राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने नवरात्र पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया : आरती सिंह राव
Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो 4बीजेपी कार्यालय में जीएसटी सुधारों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती स्वास्थ्य मंत्री आरत
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बड़े सुधारों की घोषणा करके नवरात्र पर देश को बड़ा तोहफा दिया है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार भी आम जनता तक इसका लाभ सुनिश्चित करेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को सेक्टर-1 में स्थित भाजपा कार्यालय में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और जीएसटी बचत उत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ये सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। नए जीएसटी सुधारों और आयकर में छूट को मिलाकर देशवासियों को सालाना बड़ी बचत होगी। एक राष्ट्र, एक टैक्स से देश आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से रोजमर्रा के इस्तेमाल की करीब 99 प्रतिशत चीजें अब 5 प्रतिशत या उससे कम की जीएसटी दर के दायरे में आ गई हैं।
विज्ञापन
सरकार ने बजट में इस वर्ष 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करके आयकर में राहत का तोहफा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि सभी नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी से देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री और नारनौल की विधायक ओम प्रकाश यादव, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव तथा डीईटीसी प्रियंका यादव आदि मौजूद थे।