फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pledge was taken for women empowerment and girl child protection

Mahendragarh-Narnaul News: स्त्री सशक्तीकरण व बालिका सुरक्षा की शपथ दिलवाई

Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pledge was taken for women empowerment and girl child protection
फोटो नंबर- 10नवविवाहित दंपती को संकल्प पत्र और पौधा भेंट करती डॉ. कृष्णा आर्या। स्रोत-संस्थ - फोटो : स्रोत अधिवक्ता
नारनौल। गांव मांदी में महिला सशक्तीकरण, प्रकृति संरक्षण व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए पारिवारिक मिलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे आशीर्वाद प्रकल्प के तहत नवविवाहित दंपती राजबंधु और पूजा से बालिका सुरक्षा व सामाजिक कुरीति उन्मूलन संकल्प पत्र भरवाया गया। स्त्री सशक्तीकरण व बालिका सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश यादव, देशबंधु व संतोष यादव के निवास पर संगोष्ठि हुई। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष व ममाज सदस्य डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, पर्दा प्रथा, लैंगिक भेदभाव, स्त्री अशिक्षा, पाखंडवाद जैसी बुराइयों का खात्मा सिर्फ युवा शक्ति के सहयोग से ही हो सकता है। प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या ने नव विवाहित दंपती को पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

साथ ही उपस्थित लोगों को जल व प्रकृति संरक्षण, पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। इस मौके पर गीता देवी, आईआरएस, क्रांति यादव, आईपीएस पूजा यादव, आईआरएस आयुषी, लोकबंधु आईएएस, माया देवी, संतोष देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed