फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pledge to stay away from drugs taken in ITI

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में ली गई नशे से दूर रहने की शपथ

Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pledge to stay away from drugs taken in ITI
फोटो 16नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई में एक साथ शपथ लेते हजारों नागरिक।स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : संवाद
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नारनौल के आईटीआई मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नागरिकों ने एक साथ नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। जिले के सभी सामाजिक संगठन, संस्थाएं और सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मुहिम का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक सेवा विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके शपथ पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकता है। शपथ पत्र लोगों को नशे से दूर रहने के संकल्प की याद दिलाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम अनिरुद्ध यादव तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन आदि अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed