महेंद्रगढ़। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाघव के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय कनीना में बुधवार को विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई। एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी के प्रभारी एवं निरीक्षक सतबीर सिंह, एएसआई सुरेश, मुख्य सिपाही सतबीर कुमार, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, कांस्टेबल मंदीप कुमार ने नशे की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों को टोल फ़्री नंबर की जानकारी देते हुए प्रमाण पत्र डाउनलोड करवाए। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कनीना के प्राचार्य राकेश सिमर ने एनसीबी की पुलिस टीम का स्वागत किया।
एनसीबी टीम इंचार्ज सतबीर सिंह ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। अभियान के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम भारद्वाज ने विधर्थियो को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. विनोद यादव, डॉ. यतेंद्र राव, डॉ. कंवरपाल यादव, सोमवीर, कैलाश, सत्यवती, अंजुबाला आदि उपस्थित रहे।