फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players from Korea-vas School won several medals in Taekwondo.

Mahendragarh-Narnaul News: ताइक्वांडो में कोरियावास स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Players from Korea-vas School won several medals in Taekwondo.
फोटो नंबर-08स्टाफ के साथ कोरियावास स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
नारनौल। जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कई पदक जीते हैं। विद्यालय पहुंचने पर सोमवार को प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत फूलमाला व मेडल पहनाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 25 जुलाई को भारती पब्लिक स्कूल नारनौल में हुई थी। अंडर-14 वर्ग में 23-25 किलो भार वर्ग में पवन कुमार, 29-32 किलोग्राम में लोकेश मौर्य और 27-29 किलोग्राम में राकेश सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

25-27 किलोग्राम में रवींद्र, 35-38 किलोग्राम में आयुष और 32-35 किलोग्राम में कमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन प्रथम रहे। अंडर-19 में 48-51 किलोग्राम में जीतू, 55-59 किलोग्राम में वरुण, 63-68 किलोग्राम में जतिन और 73-78 किलोग्राम में कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

51-55 किलोग्राम में श्लोक यादव और 59-63 किलोग्राम में निखिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर इंदौरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ताइक्वांडो कोच रिंकू के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रवक्ता संजय शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, संतोष कुमारी, सुनीता यादव, सुभाष चंद्र, विजय सोलंकी, पूनम व रागनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed