फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   players from Kakrala selected for Khel Mahakumbh

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ के लिए ककराला के 30 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
players from Kakrala selected for Khel Mahakumbh
फोटो संख्या:59- खेल महाकुंभ को लेकर चयन से पहले अभ्यास करते​खिलाड़ी --संवाद
कनीना। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में ककराला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चार खेलों में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के उपनिदेशक पूरण सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने ट्रायल के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी प्रतिभा साबित की। बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, हॉकी और फुटबॉल में खिलाड़ियों ने चयन हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में सीनियर लड़कियों के वर्ग में साक्षी, हिमांशी, दिव्या, तनिषा, कनिष्का, कनिका, कामना, तन्नु और सुरेंद्र की पुत्री साक्षी का चयन हुआ है। वहीं, सीनियर लड़कों के वर्ग में लव, साहिल, हर्ष, भारत और विवेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन और हॉकी में भी मिली सफलता
भारोत्तोलन की सीनियर लड़कियों की श्रेणी में प्रतिज्ञा, कविता और दीक्षा ने जगह बनाई है। सीनियर लड़कों के वर्ग में दीपांशु का चयन हुआ है। हॉकी की सीनियर लड़कियों की टीम में मोनिका, मीनाक्षी, वर्षा और राम भतेरी चुनी गई हैं। वहीं, सीनियर लड़कों की टीम में अनुज और नितिन ने जगह बनाई है।

फुटबॉल में चार छात्राओं का चयन
फुटबॉल की सीनियर लड़कियों की टीम में खुशी, पायल, आंचल और खुशी का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करेंगे। निजी विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed