फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players at the Kabaddi sports nursery in Surehti village are preparing for the 'Mahakumbh'.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सुरेहती में कबड्डी खेल नर्सरी में खिलाड़ी कर रहे महाकुंभ की तैयारी

Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Players at the Kabaddi sports nursery in Surehti village are preparing for the 'Mahakumbh'.
फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--संवाद
सतनाली। गांव सुरेहती स्थित कबड्डी खेल नर्सरी में इन दिनों खिलाड़ियों ने आगामी खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलाई माह में शुरू होने वाले खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से खिलाड़ी प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नर्सरी में करीब 60 खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और तकनीक व फिटनेस को निखारने में जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कबड्डी के विभिन्न कौशल, रेड और डिफेंस की बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। सुबह और शाम के सत्रों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए मैट की कमी के कारण उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----------
मैं कई वर्षों से कबड्डी खेल रहा हूं लेकिन गांव में मैट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मिट्टी के मैदान पर ही अभ्यास करना पड़ता है। जब खंड स्तर, जिला या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में मैट पर खेलने का मौका मिलता है तो शुरुआत में काफी परेशानी होती है।-अनुज कुमार, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मैट नहीं होने से चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार अभ्यास के दौरान गिरने से खिलाड़ियों को चोटें लग जाती हैं। उनका खेल प्रभावित होता है। उन्होंने प्रशासन से गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।-मोहित, खिलाड़ी
--------------------
क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कई युवा खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं और प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। वे अब खेल महाकुंभ की तैयारियों में दिन-रात लगे हुए है। ताकि वे महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन कर सके।-नितेश, खिलाड़ी
------------
कबड्डी खेल नर्सरी में कोच की निगरानी में प्रतिदिन सुबह-शाम 60 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते है। कोच की ओर से उन्हें नए-नए कबड्डी के टिप्स दिए जा रहे है। उनके प्रशिक्षण से आने वाले महाकुंभ की तैयारी अच्छी तरह से हो सकेंगी।-हरविंद, खिलाड़ी

----------------
वर्जन:
खिलाड़ी अपनी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और भविष्य में इस तैयारी के परिणाम भी सामने होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जल्द ही मैट मंगवाया जाएगा। ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो सके।-ललित, कोच, खेल नर्सरी, सुरेहती पिलानिया

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:90- कबड्डी खेल  नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article