फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Played lead role in Matrishakti Deepotsav on 22 January

Mahendragarh-Narnaul News: 22 जनवरी को मातृशक्ति दीपोत्सव में निभाई मुख्य भूमिका

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Played lead role in Matrishakti Deepotsav on 22 January
महेंद्रगढ़। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय 22 जनवरी को महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क में मातृशक्ति द्वारा एक अनूठा और दित्य कार्यक्रम किया जाएगा इसकी योजना के लिए सोमवार को कार्य योजना विभाग और मातृशक्ति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में रीना बंटी पूर्व अध्यक्ष, ममता सोनी पार्षद, सरिता राठी पार्षद, मंजू गोयल, अनीता तिवारी, सुनीता, पायल गोयल, सुशील अग्रवाल, रीना गोयल, नीलम बोरा, शीला, ममता गुप्ता, रीना गुप्ता, सीमा शर्मा, प्रेम यादव, आशा, उमा खुराना और कृष्णा जांगड़ा सहित 21 महिलाओं की एक संचालन समिति गठित की गई।
विज्ञापन

यह संचालन समिति पूरे पार्क क्षेत्र में जो ब्लॉक बनेंगे एक-एक ब्लॉक को एक-एक महिला संभालेगी। प्रत्येक महिला अपने क्षेत्र से 100 महिलाओं की एक सूची बनाएगी और उनको ढोल नगाड़ों के साथ पार्क तक लेकर आएगी। सभी महिलाएं अपने-अपने मोहल्ले का जो ब्लॉक बनाया जाएगा उसमें अपने-अपने दीपक जलाएंगी प्रत्येक ब्लॉक में 5000 दीपक होंगे। कम से कम 70 महिलाएं हर एक ब्लॉक में दीपक जलाने का कार्य करेंगी। 5000 दीपों में 100 लीटर तेल और 70 मोमबत्ती उस ब्लॉक पर रखी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से मैपिंग कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगाई जाएगी। सभी ब्लाक मे भगवान राम के मन्दिर का चित्र लगा होगा। मुख्यद्वार पर भगवान वाल्मीकि का एक बड़ा होर्डिंग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या नगरी भारत की सप्तपूरियों में एक स्थान है जिसका वर्णन सभी धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। दीक्षा, अनीता, रिचा अरोड़ा, रूपाली, शशि गांधी, राखी चावला ने इस अवसर पर सुंदरकांड महिला मंडल की तरफ से हुडा पार्क में 5100 दीप जलाने का संकल्प लिया। कैलाश पाली ने कहा कि नगर की मातृ शक्ति से जो उत्साह का वातावरण बना है उससे यह लग रहा है कि इस दीपोत्सव में एक लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। नगर के प्रत्येक कोने से मातृशक्ति इस कार्यक्रम में गाजे बाजे और भजन मंडली के साथ आने का संकल्प ले रही हैं और लगभग 2000 महिलाओं से इस कार्यक्रम के निमित्त बात हो चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम के पालक मनोहर लाल झुकिया, रामजीवन मित्तल, राजेंद्र पोपली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed