{"_id":"6a0219665189032dd4043702","slug":"planted-a-tree-in-the-name-of-mother-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126395-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक पेड़ मां के नाम किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक पेड़ मां के नाम किया पौधरोपण
विज्ञापन
फोटो संख्या:65 हकेंवि में पौधरोपण करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व अन्य। विज्ञप्ति
महेंद्रगढ़। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
की सिक्योरिटी टीम की ओर से अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार एवं कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार की ओर से पौधरोपण कर किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए सिक्योरिटी टीम के प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने त्रिवेणी लगाकर इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पाल, सुरक्षा अधिकारी काशिश सूद, सुरक्षा निरीक्षक सुरेश कुमार व चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत यादव ने भी सहभागिता निभाई। मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में लगभग 365 पौधे लगाए जाएंगे। संवाद