फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plant trees to make the earth beautiful: Dr. Jagjit

पृथ्वी को सुंदर बनाने के लिए लगाएं वृक्ष : डॉ. जगजीत

Wed, 23 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Plant trees to make the earth beautiful: Dr. Jagjit
फोटो नंबर- 01पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों के स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर मनाया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने कहा कि हमें पृथ्वी को सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ऐसी गतिविधियों में विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए।
पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हमें पृथ्वी को बचाने के लिए जल, जंगल, जमीन व जीव का संरक्षण करना चाहिए। भू-विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जय पाल ने बताया कि पृथ्वी को बचाने के लिए पृथ्वी को जानो थीम पर भू वैज्ञानिक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ. मुकेश यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रोफेसर महेन्द्र मुदगिल, डॉ. संजय तंवर, डॉ. सुभाष, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. मनोज कुमारी, डॉ. सपना यादव मौजूद रहे। डॉ. चंद्रमोहन ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलवाई। कुलसचिव डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, मनजीत सिंह, गौरव यादव, संजय शर्मा और क्षत्रपाल सिंह के निर्देशन में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed