Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pits in the stadium are blocking the players' path.

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेडियम में मैदान के गड्ढे रोक रहे खिलाड़ियों की राह

Thu, 27 Nov 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pits in the stadium are blocking the players' path.
फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद
कनीना। गांव झाड़ली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल सुविधाओं के चलते खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टेडियम में न तो खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन हो रहा है और न ही साफ-सफाई व रख-रखाव की व्यवस्था। यहां करीब 100 खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

खेल मैदान में देखरेख के अभाव में कुर्सियां टूटी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हुए पड़े हैं। खिलाड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं है। मैदान में एक पानी की टंकी पूरी तरह खराब पड़ी है और दूसरी भी उपयोग योग्य नहीं। जगह-जगह बने गड्ढे खिलाड़ियों की राहें रोक रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट, वॉलीबाल, दौड़ और कुश्ती की प्रतियोगिताएं पहले नियमित रूप से होती थीं। खिलाड़ियों के अनुसार बाबा बच्चन पुरी की स्मृति में हर वर्ष नवंबर में और अप्रैल में भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थीं लेकिन सुविधाएं न होने से खेल प्रतियोगिताएं रद्द हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बिना गुरु के कैसे निखरेंगी प्रतिभाएं
कोच के अभाव में खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती। स्थानीय खिलाड़ियों ने कोच की नियुक्ति को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। गांव वासियों और खिलाड़ियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम की दुर्दशा को सुधारकर इसे फिर से खेल गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए।
-------------------

बॉक्स
खेल मैदान में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। चारों तरफ गड्ढे हो रखे हैं। खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए दौड़ करने के लिए ट्रैक नहीं बनाया हुआ है। -पंकज, खिलाड़ी
-------------
बॉक्स

खेल मैदान में पीने के पानी की दो टंकियां बनी हुई है जिसमें एक पानी की टंकी में कभी भी पानी नहीं आता। खिलाड़ियों को पीने के पानी की कई बार व्यवस्था घर से ही करनी पड़ती है। -नितेश, खिलाड़ी

-------------
बॉक्स
खेल मैदान में खिलाड़ियों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं है। एक-दो कुर्सी लगी हुई है वह टूटी हुई है। अगर ग्राम पंचायत खेल मैदान में व्यवस्था कर दे तो खिलाड़ियों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। -रिंकू, खिलाड़ी
-------------
बॉक्स
ग्राम पंचायत को खेल नर्सरी बनानी चाहिए और कोच की व्यवस्था करनी चाहिए खेल मैदान में कोई भी कोच नहीं है कोच के अभाव में खिलाड़ी मायूस हो रहे हैं। -खेमचंद, खिलाड़ी

-------------
- वर्जन:
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कोच की नियुक्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए खेल अधिकारी से मिलकर जल्द ही समस्या से अवगत कराया जाएगा। खेल मैदान की सफाई एक सप्ताह में कर दी जायेगी। खेल मैदान में लाइट भी लगाई जायेगी। -सुरेश, सरपंच, झाड़ली

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

फोटो संख्या:60-गांव झाडली में  बदहाल राजीव गांधी खेल स्टेडियम---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed