{"_id":"6807e3ca9028cbf6570f6994","slug":"pinky-and-jyoti-won-the-competition-to-make-nutritious-food-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116626-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोषण खाद्य पदार्थ बनाओ स्पर्धा में पिंकी व ज्योति विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोषण खाद्य पदार्थ बनाओ स्पर्धा में पिंकी व ज्योति विजेता
Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 कृषि विज्ञान महेंद्रगढ़ केंद्र में महेंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती आगनबाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को सीडीपीओ गीता सहारण के मार्गदर्शन में गांव खातोदड़ा व माधोगढ़ में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें पोषक खाद्य सामग्री बनाने की प्रतियोगिता में पिंकी और ज्योति विजेता रहीं।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से पूनम यादव ने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। महिलाओं ने घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री से अलग-अलग तरह की खाद्य सामग्री तैयार की एवं चुकंदर व कच्चे आम से जूस बनाकर उनके लाभ भी बताए। पोषण पर मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। खाद्य सामग्री में पिंकी व ज्योति विजेता रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सुपरवाइजर नीतू यादव, अनिता यादव, सुमन बाई व राजबाला ने बताया कि सर्कल खातोदड़ा व माधोगढ़ में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनवाड़ी सेंटरों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन, पोषण गीत, गर्भवती महिलाओं के हाइट व पेट से संबंधित जानकारी, सेल्फी व हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर चंचल व सीमा सहित आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर उपस्थित रही।