फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pillars installed two months ago, now waiting for street light

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह पहले लगाए गए खंभे, अब स्ट्रीट लाइट का इंतजार

Tue, 28 May 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pillars installed two months ago, now waiting for street light
नारनौल। नलापुर चौक स्थित मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइट न होने से दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग और कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाने पर भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि कुछ बिजली के खंभे दुकानों के बीचों-बीच थे। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने करीब दो महीने पहले खंभों को दुकान के बीच से हटाकर नए स्थान पर खड़ा कर दिया। तब से लेकर अब तक नए लगाए खंभों पर नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। इससे शाम होते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना हैं कि नलापुर चौक शहर के प्रमुख बाजारों में से एक है, लेकिन स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले दुकानदार
नलापुर चौक शहर के मुख्य बाजार में से एक हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

मुकेश कुमार।

कई बार विभाग और कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया मगर कोई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। प्रशासन से अपील हैं की जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें।
लक्ष्मी नारायण।


नगर परिषद के समक्ष कई बार स्ट्रीट लाइट की मांग रख चुके हैं। मगर नगर परिषद में अभी तक नई लाइटें नहीं आई हैं। जैसे ही नई लाइटें आएगी लगवा दी जाएंगी।
सुशीला सैनी, पार्षद वार्ड-23 नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed