Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Piles of trash on the streets of Mahendragarh after Diwali; no sanitation workers seen throughout the day.

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली के बाद महेंद्रगढ़ की सड़कों पर कचरे के ढेर, दिनभर नहीं दिखे सफाई कर्मचारी

Mon, 09 Nov 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Piles of trash on the streets of Mahendragarh after Diwali; no sanitation workers seen throughout the day.
फोटो संख्या:52- सब्जी मंड़ी रोड  पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद
महेंद्रगढ़। दीपावली के दौरान शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्टॉलों के बाद अब सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। त्योहार के दौरान दुकानदारों और स्टॉल संचालकों ने इस्तेमाल की गई सामग्री, पॉलीथिन, कागज और खाने-पीने की चीजों के खाली पैकेट सड़कों पर ही छोड़ दिए।
विज्ञापन

इससे शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि कचरा फैलने के बावजूद दिनभर उसका उठान नहीं हुआ और सफाई कर्मचारी भी कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर त्योहार के मौके पर अस्थायी स्टॉलें लगाई गई थीं। इन पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों ने काफी मात्रा में कचरा इधर-उधर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार खत्म होने के बाद दुकानदार अपनी दुकानें समेटकर चले गए, लेकिन उनके पीछे सड़कों पर कचरे का ढेर रह गया। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार को शहर के बाजारों में करीब 90 फीसदी दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद सड़कों पर फैले कचरे को उठाने के लिए सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं दिए। आमतौर पर बाजार बंद रहने के दौरान सफाई व्यवस्था सुधारने का अच्छा मौका होता है, लेकिन इस बार वह भी हाथ से निकल गया। कई जगह कचरा सड़क किनारे जमा रहा, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत हुई।
लोगों ने कहा-दोनों की है जिम्मेदारी
जोगेंद्र, अशोक, ललित और सावंत सैन ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों में साफ-सफाई रखना प्रशासन और दुकानदारों दोनों की जिम्मेदारी है। स्टॉल लगाने वालों को भी अपना कचरा तय जगह पर ही डालना चाहिए। साथ ही नगर पालिका को त्योहार के बाद विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए था। लोगों ने कहा कि सड़कों पर फैली गंदगी से शहर की सुंदरता तो बिगड़ती ही है, दुर्गंध और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।

..............
विश्वकर्मा दिवस होने के कारण नगरपालिका सफाई कर्मचारी छुट्टी पर रहे। मंगलवार को शहर की सभी गलियों और बाजार की सफाई करवा दी जाएगी। इस समस्या से किसी को परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52- सब्जी मंड़ी रोड  पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंड़ी रोड  पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंड़ी रोड  पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंड़ी रोड  पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed