{"_id":"6a8f2a4810fc5cd33c017f5e","slug":"piles-of-garbage-scattered-across-the-citys-intersections-and-roads-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129451-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- नगर पालिका कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 21 दिन से हड़ताल पर हैं। इसका असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिख रहा है। मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के 46 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं 10 एचकेआरएन कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, जबकि 20 कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों पर लगाए गए हैं। प्रशासन ने शहर में 10 डस्टबिन रखे हैं लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर कूड़ा जमा है।
नगर पालिका पार्षद राजेश सैनी ने कहा कि जहां कूड़े के ढेर लगे हैं, वहां पक्के कर्मचारियों से सफाई करवाई जाए, ताकि बीमारी फैलने का खतरा कम हो।
दमकल विभाग प्रधान रामसिंह और सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबित मांगों और समझौता पत्र जारी कराने को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई को सरकार ने 17 मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन दो माह बाद भी पत्र जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि 27 से 30 अगस्त तक हड़ताल बढ़ाई गई है। मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जाएगी।