{"_id":"6596f112f8ce51ff120102aa","slug":"piles-of-garbage-on-big-and-small-ponds-devotees-worried-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8090-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छोटे-बड़े तालाब पर लगे कूड़े के ढेर, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छोटे-बड़े तालाब पर लगे कूड़े के ढेर, श्रद्धालु परेशान
Thu, 04 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
नारनौल के बड़ा तालाब पर लगा गंदगी का ढेर।
नारनौल। मोहल्ला मिश्रवाड़ा स्थित शहर के प्रमुख मंदिरों में से एक शिव मंदिर का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। बड़े तालाब की बीते 5-6 साल से सफाई न होने के कारण तालाब के अंदर गंदगी जमा हो गई है। वहीं तालाब के बाहर कूड़े के ढेर लग गए है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि बार प्रशासन से तालाब की सफाई की गुहार लगाने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई। इस तालाब में पहले नहरी पानी डाला जाता था, लेकिन अब काफी समय से नहरी पानी भी नहीं डाला गया है। यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि तालाब में लोग कूड़ा या कचरा भी डाल देते है, लेकिन अब जागरूकता की वजह से कमी आई है।
पहले यहां असामाजिक तत्व भी दोपहर और शाम को डेरा जमाए रहते थे, लेकिन अब पुलिस की लगातार गश्त से इस तरह की चीजों में कमी आई है। स्थानीय लोगों के प्रयास से ही कभी-कभी तालाब की सफाई की जाती है। प्रशासन की तरफ से तालाब की सफाई की उचित व्यवस्था कर दी जाए तो अच्छा रहेगा।
-ईश्वर भारती गोसाईं, मंदिर पुजारी।
यहां आने वाले श्रद्धालु तालाब में कुछ भी ऐसी वस्तु न डालें, जिससे तालाब में गंदगी हो। इसके लिए प्रशासन ने भी लोगो को जागरूक करने के लिए दीवारों पर लिख रखा है। एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति भी यहां की जाए।
विज्ञापन
-कैलाश चंद सोनी।
अगर मंदिर में मरम्मत और रंग रोगन कर दिया जाए तो इसके सौंदर्य करण में चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ ही अगर कुछ फल और फूल के पौधे लगाए जाए तो और भी अच्छा रहेगा।
-विनय चौधरी एडवोकेट।