फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Piles of garbage in neighborhoods; cleaning being carried out via alternative arrangements in some key areas.

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्लों में लगे कचरे के ढेर, कुछ प्रमुख इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था से सफाई

Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in neighborhoods; cleaning being carried out via alternative arrangements in some key areas.
फोटो नंबर-17मोहल्ला खड़खड़ी ​स्थित विधायक कार्यालय के बाहर साफ सड़क। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 55 टन कूड़ा विभिन्न स्थानों पर जमा हो चुका है। बाजारों, मोहल्लों और सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर से लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि हड़ताल आगे बढ़ी तो शहर में सफाई व्यवस्था और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में सफाई की स्थिति सभी जगह एक जैसी नहीं है। कुछ प्रमुख मार्गों और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आवासों के आसपास सफाई अपेक्षाकृत बेहतर दिखाई दी। मोहल्ला खड़खड़ी में विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास और कार्यालय के आसपास कूड़ा नजर नहीं आया। हालांकि करीब 200 मीटर आगे टीवी टावर मोड़ से मेहता चौक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निवास के आसपास भी सफाई व्यवस्था सामान्य दिखाई दी। नगर परिषद इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों से सफाई करवा रही है। वहीं शहर के दूसरे हिस्सों में नियमित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

वर्जन:
शहर में सभी स्थानों पर डोर-टू-डोर कर्मचारियों से कूड़ा उठान करवाया जा रहा है। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के निवास मुख्य मार्ग पर होने के चलते कूड़ा कम होता है, इसलिए सफाई दिखाई देती है। मोहल्लों व बाजारों में लोग सड़कों पर ज्यादा कूड़ा डालते हैं। -जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।

फोटो नंबर-17मोहल्ला खड़खड़ी स्थित विधायक कार्यालय के बाहर साफ सड़क। संवाद

फोटो नंबर-17मोहल्ला खड़खड़ी स्थित विधायक कार्यालय के बाहर साफ सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed