{"_id":"6aee155c0e0758a7fc03d484","slug":"piles-of-filth-at-the-vegetable-market-shopkeepers-and-customers-troubled-by-the-stench-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131622-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी में लगा गंदगी का ढेर--संवाद
महेंद्रगढ़। जहां लोग अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं, वहीं शहर की सब्जी मंडी में लगे गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मंडी में नियमित सफाई और कूड़े का उठान नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सब्जी मंडी में 200 से अधिक दुकानदार हैं और प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद लोगों को कूड़े के ढेरों के बीच से गुजरना पड़ता है।
सब्जी मंडी में तीन जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं, लेकिन कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होता। इससे कचरा लगातार बढ़ता रहता है। दिनभर कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। तेज हवा चलने पर कचरा दुकानों में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
वहीं, बेसहारा गोवंश कूड़े के ढेरों में मुंह मारकर पूरी मंडी में गंदगी फैला देते हैं। कई बार गोवंश आपस में लड़ते हुए दुकानों में घुस जाते हैं और सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
......
सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाकर सब्जियां बेचता हूं। कूड़े का उठान नहीं होने से यहां बदबू फैलती रहती है। इसके कारण ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं। मार्केट कमेटी को नियमित सफाई करवानी चाहिए।-दर्शन सैनी, दुकानदार
.......
सब्जी मंडी में कूड़े के ढेर लगे रहने से बेसहारा गोवंश उनमें मुंह मारते रहते हैं। कई बार गोवंश लड़ते हुए दुकानों में घुस जाते हैं और सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं। कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है।-रामनिवास सैनी, दुकानदार
वर्जन:
सब्जी मंडी में समय-समय पर कूड़े का उठान करवाया जा रहा है। जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, उन्हें भी जल्द उठवा दिया जाएगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-नरेंद्र यादव, सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।