{"_id":"6aea34a2a4511460a6062c9e","slug":"piles-of-filth-at-the-vegetable-market-shopkeepers-and-customers-troubled-by-the-stench-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131548-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिस सब्जी मंडी में लोग अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियां खरीदने आते हैं, वहां गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर की सब्जी मंडी में नियमित सफाई और कूड़े का उठान नहीं होने से तीन जगहों पर कचरा जमा है। इससे उठने वाली बदबू के कारण 200 से अधिक दुकानदार और रोज आने वाले पांच हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं।
दुकानदारों का कहना है कि मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं लेकिन कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होता। बेसहारा गोवंश कूड़े को पूरे परिसर में फैला देते हैं। तेज हवा चलने पर कचरा दुकानों तक पहुंच जाता है। इससे सब्जियों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है।
-- -- -- -- -- -
सब्जी मंडी में रेहड़ी पर सब्जी बेचते है। कूड़े का उठान नहीं होने कारण यहां से बदबू आने लगती है जिसके कारण ग्राहक दुकान पर नहीं पहुंच पा रहे है। मार्केट कमेटी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-दर्शन सैनी, दुकानदार
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर लगने के कारण बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते है। इसके साथ-साथ बेसहारा गोवंश लड़ते-लड़ते दुकानों को घुस जाते है जिससे सब्जियों को क्षतिग्रस्त कर देते है। -रामनिवास सैनी, दुकानदार
-- -- -- -- --
- वर्जन:
सब्जी मंडी में समय-समय पर कूड़े का उठान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सब्जी मंडी में जहां पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है उसको शीघ्र ही उठवा दिया जाएग। कूड़े को लेकर किसी को परेशानी रहने नहीं दी जाएगी।-नरेंद्र यादव सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।