{"_id":"64d291a5980a16b87306f444","slug":"pickup-collided-with-goat-and-cowherd-one-died-narnol-news-c-196-1-sroh1013-3007-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप ने बकरी व ग्वालों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप ने बकरी व ग्वालों को मारी टक्कर, एक की मौत
Wed, 09 Aug 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे की सीमा से सटे काठूवास के निकट दिल्ली-जैसलमेर एनएच-11 पर मंगलवार को जैसलमेर की तरफ से आई एक पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे चल रही बकरियां को रौंदते हुए दो ग्वालों को टक्कर मार दी। इसमें दस बकरियों व एक ग्वाला की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली-जैसलमेर एनएच-11 पर काठूवास कस्बे के निकट मंगलवार को जैसलमेर की तरफ से तेज गति से आई पिकअप गाड़ी चालक ने बकरियों को रौंदते हुए दो ग्वालों को टक्कर मार दी। इसमें चंदपुरा निवासी 45 वर्षीय कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 60 वर्षीय महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर फरार हो गया। वहीं घटना के सूचना पाकर अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अटेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची राजस्थान पुलिस
घटना राजस्थान सीमा में होने के बाद भी राजस्थान पुलिस घटना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची जबकि अटेली पुलिस घटना के कुछ देर बाद ही पहुंच गई और घायल ग्वाले को उपचार के लिए अटेली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।