फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PGDCA became the first choice of students

Mahendragarh-Narnaul News: पीजीडीसीए बना छात्रों की पहली पसंद

Mon, 04 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
PGDCA became the first choice of students
फोटो नंबर- 28नारनौल का पीजी कॉलेज।
नारनौल। जिले में स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। प्रथम मेरिट सूची को 31 जुलाई को जारी किया गया था। प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी दाखिले के लिए चार अगस्त तक दस्तावेज व फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिले के लिए 14 कोर्स में 510 सीटें उपलब्ध हैं। छात्रों में रोजगार परक कोर्स पीजीडीसीए के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा चलाए जा रहे पीजीडीसीए कोर्स केवल एक साल की अवधि के लिए ही होता है। पीजीडीसीए कोर्स में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद सरकारी, निजी और शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में भी पीजीडीसीए कोर्स उपयोगी है। पीजीडीसीए कोर्स में डिप्लोमाधारक युवा वेबसाइट डिजाइनिंग, डाटा एंट्री प्रोजेक्ट्स, ऑनलाइन ट्यूटरिंग और साइबर कैफे व कंप्यूटर सेंटर खोलने सहित अनेक कार्य कर सकते हैं। यही कारण है की युवाओं में पीजीडीसीए कोर्स के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। पीजी कॉलेज में उपलब्ध पीजीडीसीए कोर्स में कुल 40 सीट उपलब्ध है और प्रथम मेरिट सूची में कट ऑफ 73.7 प्रतिशत रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
फिजिकल काउंसिलिंग के लिए 6 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा पोर्टल :
स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची को जारी गत 31 जुलाई को जारी किया गया था। चार अगस्त के बाद रिक्त सीट पर दाखिले के फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। जिसके लिए पोर्टल को दोबारा छह अगस्त को खोला जाएगा ताकि फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक वह छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकें जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। वहीं जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करना अनिवार्य नहीं हैं।


वर्जन :
स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिले के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। पीजीडीसीए जैसे रोजगार परक कोर्स छात्रों की पसंद हैं। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, जिन छात्रों ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया था। उनसे अपील है कि फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आवश्यक करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र कॉलेज में बनाई गई हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed