फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Petrol pump dealers' strike postponed, now time given till 15th August

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल पंप डीलरों की टली हड़ताल, अब 15 अगस्त तक का दिया समय

Mon, 01 Apr 2024 02:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump dealers' strike postponed, now time given till 15th August
नारनौल। हरियाणा में पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल फिलहाल 15 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है। पेट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि इस हड़ताल की खबर को लेकर बहुत से लोग पूछने भी आए और कुछ लोगों ने तो अपने वाहनों में शुक्रवार रात को तेल भी डलवा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को लग रहा था कि अगर दो दिन पेट्रोल पंप बंद हो गए तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल को लेकर शहर के पेट्रोल पंप संचालक राधेमोहन व दीपांकन ने बताया कि हरियाणा में कुल चार हजार पेट्रोल पंप है और इनमें 350 सरकारी पंप है। उन्होंने बताया कि इन सभी पेट्रोल पंप संचालकों की मांग है कि उनका कमीशन जो गत सात सालों से नहीं बढ़ाया गया वह बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने 30-31 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि यहां तो यूनियन की ओर किसी प्रकार का हड़ताल को लेकर पत्र नहीं आया था। परंतु पता चला है कि आगामी सरकार के गठन तक अभी यह संभव नहीं है। इसलिए 15 जून तक का तेल मंत्रालय ने समय मांगा है और यूनियन ने 15 अगस्त तक का समय देकर कमीशन बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed