फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Petrol and diesel prices hiked for the fourth time in 10 days.

Mahendragarh-Narnaul News: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Tue, 26 May 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices hiked for the fourth time in 10 days.
फोटो नंबर- 04एसडीएम उमेद सिंह ई रिक्क्षा से पंहुचे नांगल चौधरी कार्यालय।
नांगल चौधरी। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों में यह चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को पेट्रोल में 2.60 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

नई दरों के बाद पेट्रोल 102.87 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के दाम लगभग 7.50 रुपये बढ़ चुके हैं। इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

किसानों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई पंप चलाने का खर्च बढ़ गया है। वहीं माल ढुलाई महंगी होने से सब्जी, फल और जरूरी सामान के दाम बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का किराया भी बढ़ सकता है। सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार सरकारी गाड़ियों की बजाय ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे, जिसकी क्षेत्र में चर्चा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed