फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Person's bag full of Rs 2.10 lakh stolen from PNB

पंजाब नेशनल बैंक से व्यक्ति का 2.10 लाख रुपये भरा बैग चोरी

Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Person's bag full of Rs 2.10 lakh stolen from PNB
पंजाब नेशनल बैंक से गांव सुरजनवास निवासी एक व्यक्ति के 2.10 लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने सिटी थाना महेंद्रगढ़ में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुरजनवास निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में कजारिया कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता था। 15 दिन पहले ही वह सेवानिवृत्त हुआ है। उसे अपने रिश्तेदार को 2.10 लाख रुपये देने थे। उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक महेंद्रगढ़ की शाखा में है। वीरवार को लगभग एक बजे वह पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा था। उसने बैंक से दो लाख रुपये निकलवाकर अपने बैग में रख लिए जबकि दस हजार रुपये उसके पास पहले से ही थे। बैग को बैंक में एक काउंटर पर रखकर वह अपनी फोटो अपडेट करवाने लग गया था इतनी देर में अज्ञात व्यक्ति बैंक से उसका बैग उठा ले गया। बैग में बैंक की कॉपी, गैस कॉपी कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed