फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Person hangs in Kanina's ward-6

कनीना के वार्ड नंबर छह में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Person hangs in Kanina's ward-6
कस्बे के वार्ड नंबर छह में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की मां रुकमिणी ने पुलिस में मृतक के ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की मां रुकमिणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 3-4 दिन से अपने दूसरे पुत्र जयप्रकाश के पास दवाई लेने के लिए गई थी। उसे वीरवार को फोन पर सूचना मिली की उसके बेटे सुरेंद्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। रुकमिणी ने बताया कि सुरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा था। करीब डेढ़ दो माह पूर्व सुरेंद्र का ऑपरेशन हुआ था। जिसके एक दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने लड़के को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। करीब 4-5 दिन पहले ही सुरेंद्र के साले संजय और सुरेंद्र की पत्नी ने सुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसका नाम भी लिखवा दिया था। जिसकी वजह से सुरेंद्र काफी परेशान था। सुरेंद्र का साला संजय उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण सुरेंद्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मृतक की मां रुकमिणी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed