फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People's pain - Mahendragarh is the first district of the state whose headquarters is 35 km away.

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों का दर्द -महेंद्रगढ़ प्रदेश का पहला जिला जिसका मुख्यालय ही 35 किमी दूर

Wed, 18 Sep 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
People's pain - Mahendragarh is the first district of the state whose headquarters is 35 km away.
फोटो संख्या:58- गांव धौली में चौपाल में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में लंबे समय से जिला मुख्यालय एवं आईएमटी का मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं इस बार चुनावी चर्चाओं में क्षेत्र के लोग इन दोनों मुद्दों पर भी उम्मीदवारों से पूछताछ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के हक से लंबे समय से वंचित रहा है।
विज्ञापन

यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जिसका मुख्यालय ही जिले से 35 किलोमीटर दूर है। मुख्यालय का मुद्दा पिछले एक दशक से लगातार चुनावी चर्चा बन रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दस सालों से यह मांग लगातार उठती आ रही है, लेकिन क्षेत्र के नेताओं ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन

गांव धौली में हुक्का चौपाल पर बैठे सरपंच मास्टर अमित, छोटूराम, छल्लुराम, मक्खन लाल, रोहताश, पप्पू, हवा सिंह, रामफल ने कहा कि महेंद्रगढ़ को उसका हक दिलाने वाले नेता को भी आगे लाना है। लंबे समय से नेताओं ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया है। केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जबकि यह मुद्दा प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय नेताओं के समक्ष लोगों द्वारा खूब उठाया गया है। प्रदेश के गठन के समय के पुराने सात जिलों में शामिल होने के बावजूद भी महेंद्रगढ़ को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार कोई भी रही हो, लेकिन यह मांग मजबूती से नहीं उठाई गई। जिले का दर्जा होने के बाद भी लोगों को अपने कार्याें के लिए नारनौल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले के अंतिम छोर के गांवों की तो नारनौल से दूरी भी 70 से 80 किलोमीटर है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार जो भी विधायक बनेगा वह अवश्य ही इस मांग को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed