फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People worshiped the 800 year old banyan tree in Dublana

Mahendragarh-Narnaul News: दुबलाना में 800 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को लोगों ने पूजा

Fri, 06 Jun 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
People worshiped the 800 year old banyan tree in Dublana
फोटो नंबर-10 गांव दुबलाना में 800 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करते लोग। संवाद
सिहमा। सिहमा खंड के गांव दुबलाना में ट्री पेंशन योजना में आने वाले 800 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वन रक्षक हंसराज एवं वन दरोगा वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने पुराने वृक्षों की पेंशन शुरू की है। पेड़-पौधे से पर्यावरण शुद्ध रहता है। पेड़-पौधे हमें आक्सीजन देते हैं। गर्मी में वृक्ष ही हमें धूप से बचाते हैं। हम सब को अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

दुबलाना में 800 वर्ष पुराना बरगद पेड़ खड़ा है। इसके तने जमीन में फैले हुए हैं। आसपास के सभी लोग इसे देखने आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राण वायु देवता योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 75 साल या अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत छोटे किसान और गरीब मजदूरों को जोड़ा जाता है, ताकि वह अपने खाली समय में पेड़ों की देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। इसके बदले में कुछ पैसे भी कमा सके। इस मौके पर अमित कुमार वन दरोगा, विष्णु सैनी बन दरोगा, नरेंद्र वन रक्षक, वन विभाग यूनियन के जिला प्रधान जितेंद्र कुमार, गगनदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed