फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People waited for hours due to server down in RTO office

आरटीओ कार्यालय में सर्वर डाउन होने से घंटों इंतजार करते रहे लोग

Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
People waited for hours due to server down in RTO office
चालान खिड़की पर कर्मी से पूछताछ करते लोग। - फोटो : Narnol
नारनौल। आरटीओ कार्यालय में इंटरनेट नहीं चलने से दूर-दराज से आए बिना काम करवाए ही सैकड़ों लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा। वहीं दिनभर लोग कार्यालय में चक्कर लगाते रहे लेकिन कार्यालय में सर्वर डाउन होने के कारण पूरे दिन काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में लोगों की दिनभर भीड़ लगी रही इसमें अधिकतर लोग चालान भरने वाले थे। कार्यालय में खड़े ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से चालान नहीं भरे जा रहे। इसके वजह से 1600 रुपये का और नुकसान होगा क्योंकि गाड़ी बाडे़ में खड़ी है इसकी प्रतिदिन की फीस 1600 रुपये है। रविवार को छुट्टी का दिन था सोमवार को चालान भरकर गाड़ी लेनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से हर गाड़ी को करीब चार हजार रुपये का अतिरिक्त खर्चा वहन करना पड़ेगा लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में चालान भरकर गाड़ी लेनी थी । रोजाना 1600 रुपये बाडे़ की फीस लग रही है लेकिन आज भी चालान नहीं भर पाए जिसके चलते गाड़ी आज भी बाडे में रहेगी। सर्वर डाउन होने की वजह से हमारे को ज्यादा नुकसान हो रहा है। कार्यालय के कर्मचारी बात भी सही तरीके से नहीं करते। -खालीद खान, गाड़ी चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में गाड़ी का चालान भरने के लिए आए थे लेकिन कार्यालय का सर्वर नहीं चल रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नही है। अब प्रतिदिन लगने वाली 1600 रुपये की चार्ज का जिम्मेदार कौन होगा। -विजयपाल, गाड़ी मालिक।
आरटीओ कार्यालय में गाड़ी का चालान भरने के लिए आए थे लेकिन कार्यालय में सर्वर नहीं चलने की वजह से गाड़ी का चालान नहीं भरा जा सका। रोजाना पार्किंग के 1600 रुपये लग रहे है। वहीं पार्किंग में वजन की भरी खड़ी गाड़ी भी नुकसान कर रही है। -नरेंद्र, गाड़ी ड्राइवर
गाड़ी का चालान भरने के लिए सुबह से आरटीओ कार्यालय में बैठे है लेकिन सर्वर नहीं चलने की वजह से चालान नहीं भरा जा रहा। कार्यालय के कर्मचारी कह रहे है कि चालान भरने काम मंगलवार का होगा जिसके चलते करीब चार हजार रुपये का अधिक नुकसान होगा -उमेश, ट्रक ड्राइवर

वर्जन
आरटीओ कार्यालय के लिपिक ने बताया कि सुबह से नेट नहीं चलने के कारण चालान भरने का काम रुक गया जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई है। जैसे ही कार्यालय में सर्वर चल जाएगा चालान भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा । शाम तक चलने की पूरी उम्मीद है। -राहुल लिपिक, आरटीओ कार्यालय नारनौल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed