{"_id":"660a198396758b26a80365cf","slug":"people-troubled-by-the-problem-of-sewerage-overflow-demonstrated-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110867-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 01 Apr 2024 07:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला नलापुर में बीरबल के छत्ते के पास सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या पिछले एक महीने से लगातार बनी हुई है। अब गली में सीवरेज का दूषित पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान है। शनिवार को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है। सीवरेज ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी हमेशा सड़क पर बहता रहता है। नलापुर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि नलापुर चौक से चांदुवाडा जाने वाला यह मार्ग शहर के प्रमुख बाजार में से एक है। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण लोग इस मार्ग पर नहीं आते हैं। जिससे व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन कर रहें लोगों ने बताया कि पिछले लगभग 40 दिनों से संबंधित विभाग और अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया। हर बार सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है। लोगों का कहना है की जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सकें।
विज्ञापन
फिसलन के कारण स्कूली बच्चे और बुजुर्ग हो चुके दुर्घटना के शिकार
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पिछले लगभग एक माह से सड़क पर फैले दूषित पानी की वजह से सड़क पर फिसलन पैदा हो गई हैं। जिससे यहां से आवागमन करने वाले लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। मोहल्ले में बुजुर्ग और स्कूली बच्चे तो कई बार इस फिसलन की वजह से गिर भी चुके हैं।
समाधान नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों व लोगों का कहना है कि प्रशासन सुस्ती छोड़कर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे नहीं तो वे बडे़ स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रशासन को जगाने का प्रयास करेंगे।
दूषित पानी के सड़क पर जमा रहने की वजह से फिसलन पैदा हो गई है। कुछ दिन पहले बाजार जाते समय मेरा पैर फिसल गया और घुटने में चोट लग गई। जिसकी वजह से अब भी मेरे घुटने में दर्द रहता है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
बाला देवी, स्थानीय निवासी।
सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण आस-पास का वातावरण हमेशा दुर्गंधमय बना रहता है तथा बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।
ज्ञान देवी, स्थानीय निवासी।
यह शहर का मुख्य बाजार है। मगर इस मार्ग पर सीवरेज ओवरफ्लो रहने के कारण लोग इस तरफ आने से कतराते हैं। जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
सुमित कुमार, स्थानीय दुकानदार।
इस समस्या के बाबत कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं मगर हर बार सिर्फ आश्वासन तो दिया जाता है। मगर धरातल पर कार्य नहीं किया जाता है। अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो हम विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और सुस्त प्रशासन को जगाने का प्रयास करेंगे।
राजकुमार अग्रवाल, स्थानीय दुकानदार।