फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People took to the streets in support of Sonam Wangchuk and observed a 13-hour fast.

Mahendragarh-Narnaul News: सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, 13 घंटे का रखा उपवास

Sun, 19 Jul 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets in support of Sonam Wangchuk and observed a 13-hour fast.
फोटो नंबर- 09सोनम वांगचुक के समर्थन में आजाद चौक पर धरना देते लोग। संवाद
नारनौल। सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में शनिवार को आजाद चौक पर विभिन्न संगठनों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान धरने के संयोजक गिरीश खेड़ा और पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम अवतार ने 13 घंटे का उपवास भी रखा। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


आप के जिलाध्यक्ष गिरीश खेड़ा ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सोनम वांगचुक से बातचीत करने के बजाय उन्हें जबरन धरने से उठाया। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज भी की गई। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि सरकार 20 जुलाई को होने वाले संसद भवन मार्च को सफल नहीं होने देना चाहती।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने सरकार के रवैये को तानाशाही बताया। मनजीत सिंह ने कहा कि पेपर लीक के कारण बुद्धिशाली और हकदार बच्चों के अधिकार कुचले जा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि सोनम वांगचुक सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाजू राम ने बताया कि सोनम वांगचुक के साथ आठ अन्य युवा भी अनशन पर बैठे हैं। धीरज शर्मा ने सरकार को संवेदनहीन और तानाशाह बताया जो आंदोलनों को कुचलना चाहती है। श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जयसिंह सैनी, संजय सैनी, रिंकू सैनी, विवेक भटनागर, एडवोकेट वीरभान श्योराण, मेनपाल यादव, भूतपूर्व फौजी करण सिंह, रामदेव, गोविंद सोनी, जोगिंदर खन्ना, मनोज ढेनवाल, आत्मा राम सैनी हवा सिंह कैप्टन विक्रम सिंह, जितेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed