फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People suffering from cold and cough due to cold, increase in OPD

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड के कारण जुकाम और खांसी से परेशान लोग, ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी

Mon, 16 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 16 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
People suffering from cold and cough due to cold, increase in OPD
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण नागरिक अस्पताल में जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ितों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की ओपीडी आमतौर पर 80 से 100 के बीच रहती है, लेकिन ठंड बढ़ने से इन दिनों वरिष्ठ नागरिकों की ओपीडी प्रतिदिन 120 से 130 के बीच रहती है। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी के कारण जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। वहीं 1 से 5 साल के बच्चों की ओपीडी आमतौर पर 100 से 110 के बीच रहती है, लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है बच्चों की ओपीडी भी प्रतिदिन 150 से ज्यादा दर्ज की जा रही है। बच्चों में भी सर्दी से खांसी और जुकाम के साथ बुखार की शिकायत अधिक है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के कारण अधिकतर बच्चों को खांसी और जुकाम की शिकायत है। खांसी और जुकाम के कारण बच्चों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार अगर बच्चों को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए क्योंकि समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण बच्चों में निमोनिया बन जाता है जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन :
आमतौर पर प्रतिदिन करीब 100 ओपीडी रहती है, लेकिन बढ़ती ठंड के कारण ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। लोगों से अपील है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और दिन में धूप का ताप भी बच्चों को दें, ताकि ठंड से बचाव हो सके। बच्चों को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं ताकि निमोनिया न बन पाए।
डॉ. उद्देश्य, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed