फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Ward 4 worried due to lack of drainage

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की निकासी नहीं होने से वार्ड चार के लोग परेशान

Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
People of Ward 4 worried due to lack of drainage
फोटो नंबर-09अटेली के वार्ड नंबर चार में फैली गंदगी। संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण नागरिक परेशान हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। यहां बंदरों के आतंक से आम नागरिक भयभीत हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी सड़क मार्ग से सटा यह वार्ड अंडर पास, धनोंदा मार्ग, पशु अस्पताल, सामान्य अस्पताल व चंपा देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक वार्ड बसा हुआ है। जिसकी 1600 की आबादी है, जहां 529 मतदाता स्थायी रूप से रहते हैं। जिनमें 289 पुरुष व 240 महिला मतदाता शामिल है। वार्ड पार्षद पद के लिए एसी कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि विकास के मामले में यह वार्ड पिछड़ा हुआ है। मुख्य गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप चरमराई हुई है। साथ ही गंदे पानी की निकासी भी समुचित रूप से नहीं है। बारिश के समय मुख्य मार्ग के साथ साथ गलियों में पानी का जमावड़ा बन जाता है। जिससे यहां के नागरिकों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है। वार्ड वासी बंदरों के आतंक से भयभीत है। वार्ड वासियों द्वारा पूजा अर्चना करने के लिए दो मंदिर स्थापित है। सरकार व प्रशासन की ओर से ग्रीन पार्क, सामान्य अस्पताल, पशु अस्पताल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वाटर टैंक बनाया गया है। जहां नागरिकों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। नन्हे बच्चों के लिए एक निजी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड के मतदाता राजनैतिक में सक्रिय होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, मतदान तिथि को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रात के समय रोशनी जगमग रखने के लिए तिरंगा स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed