फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Rajput community came to protest Panna Pramukh's conference, 30 detained

Mahendragarh-Narnaul News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन का विरोध करने पहुंचे राजपूत समाज के लोग, 30 हिरासत में लिए

Mon, 24 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 24 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
People of Rajput community came to protest Panna Pramukh's conference, 30 detained
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन का विरोध करने के लिए राजपूत समाज के लोग राव तुलाराम चौक पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर समाज के लोगों ने एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद 30 लोगों ने स्वेच्छा से सामूहिक गिरफ्तारी दी। बाद में सम्मेलन खत्म होने के बाद करीब शाम 4 बजे छोड़ दिया गया।
राजपूत समाज ने पहले ही चेतावनी दी हुई थी कि वो पन्ना प्रमुख सम्मेलन का विरोध करेंगे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पहली ही तैयारी कर ली थी। पुलिस अधीक्षक ने रेवाड़ी और पलवल की पुलिस बुलाई हुई थी। बाजार को नाके लगाकर बंद कर दिया गया था। चौक चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

पानी की बौछ़ार के लिए तीन गाड़ियां और आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली गाड़ी बुला रखी थी। जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगाई हुई है। बावजूद इसके राजपूत समाज के लगभग 30 लोग एकत्रित होकर राव तुलाराम चौक पर पहुंचे। उन्होंने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी। पुलिस उनको बस में बैठाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed