{"_id":"67f80afa0c1dd32f380e664c","slug":"people-got-relief-from-scorching-heat-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123310-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: झुलसाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: झुलसाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली
Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19बुधवार रात हुई बरसात के बाद सैन चौक पर भरा पानी। संवाद
नांगल चौधरी/नारनौल/अटेली। क्षेत्र में दूसरे दिन भी दिनभर बादलों की आवाजाही रही। इसकी वजह से इलाके में मौसम में बदलाव और झुलसाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली है।
वहीं हल्की बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम प्रणाली का असर 11-12 अप्रैल को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी तेज गति से हवा चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा सकता है।
रातभर हल्की बारिश और 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान गरज-चमक के साथ नांगल चौधरी, अटेली, नारनौल में बिखराव वाली हल्की ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान नारनौल में 14.5, महेंद्रगढ़ में 1.5, कनीना में 4, नांगल चौधरी में 2.5, सतनाली में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट और हीट वेब लूं से आमजन को हल्की राहत जरूर मिली है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन व रात का तापमान क्रमश 40.5, 21.2 डिग्री सेल्सियस और 40.8, 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश होने से गर्मी के तेवरों को ढीला कर दिया है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं मौसम खराब होने की वजह से किसान भी मंडी में सरसों लेकर कम पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। इससे पहले भी नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली मंडी में गेहूं की आवक न के बराबर रही है। उधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मार्केट कमेटी की तरफ से भी तैयारी पूरी कर ली गई है।