फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People encroached as soon as the road was built

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बनते ही लोगों ने किया अतिक्रमण

Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
People encroached as soon as the road was built
फोटो नंबर- 22ईंधन डालकर सड़क पर कियागया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : संवाद
नारनौल। नगर परिषद छलक नाला निर्माण के साथ उसके दोनों ओर सड़क भी बना रही है। जिससे लोगों का आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन

छलक नाले के साथ मोहल्ला महल के पास भी यह सड़क बनाई गई। मोहल्ला महल से लेकर रविदास मंदिर तक सड़क लंबे समय से टूटी हुई थी, लेकिन करीब तीन माह पहले सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन सड़क के बनने के कुछ समय बाद ही सड़क पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अतिक्रमण को देखकर ऐसा लगता है मानों यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए कम और यहां रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा काम आ रही है। यह सड़क चौड़ा होने के कारण चौपहिया वाहन व बाजार की भीड़ से बचने के लिए कई दुपहिया वाहन चालक इस रास्ते का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग निजामपुर रोड बाईपास के अलावा शहर के अनेक मोहल्लों को जोड़ता है। इसी मार्ग से सभी स्कूलों की बसें भी आती-जाती है जिनके आवागमन में भी इस अतिक्रमण के कारण भारी परेशानी होती है। इस सड़क मार्ग पर जिन लोगों के मकान बने हैं उन्होंने सड़क पर अपना ईंधन व पशु बांधने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं अनेक घरों के बाहर तो लोगों ने दूर तक पत्थर रख दिए हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-



सड़क पर अतिक्रमण की जानकारी नहीं थी। लोगों ने अतिक्रमण किया है तो हटवाया जाएगा।-दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed