फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People coming from abroad will have to give information to the administration

विदेश से आने वाले लोगों को प्रशासन को देनी पड़ेगी जानकारी

Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People coming from abroad will have to give information to the administration
लापरवाही : बिना मास्क लगाए बाजार में घूमते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको लेकर गृहमंत्रालय की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। यह पत्र उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जारी किया गया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूल, उद्योग, व्यावसायिक परिसर, रेलवे स्टेशन, बस आदि के अलावा जहां भीड़ होने की संभावना है वहां पर पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और समिति जैसी एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालोें के चालान किए जाएं। सामाजिक दूरी का पालन करवाने तथा एसओपी (महामारी सतर्क सुरक्षा) नियम का पालन करने के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से इसको लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले नागरिकों को करवाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार नए वैरियंट की चपेट में आए देशों के यात्रियों को आने पर इसकी सूचना प्रशासन को देने के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। यात्रियों को टेस्ट के नतीजे की प्रतीक्षा करनी होगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव भी आती है तो उन्हें 7 दिन होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। 8वें दिन दोबारा से कोरोना की जांच की जाएगी। अगर दोबारा से रिपोर्ट निगेटिव आएगी तब भी सात दिन अपनी निगरानी करनी पड़ेगी। कोरोना जांच बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बढ़ाई 20 प्रतिशत सैंपलिंग
सरकार के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 20 प्रतिशत सैंपलिंग बढ़ा दी है। पहले प्रतिदिन औसतन 800 से 900 के बीच सैंपलिंग होती थी, जो अब एक हजार से ऊपर कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ संजय बिश्नोई ने लोगों को घर से बाहर मास्क पहनकर, फिजूल की यात्रा न करने तथा भीड़भाड़ एरिया में न जाने की सलाह दी है।
बाजारों में हो रही भीड़, नियमों को नहीं हो रहा पालन
कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। बाजार में पहले की तरह भीड़ होने लगी है। लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे ही हालात विवाह-शादियों में देखने के लिए मिल रहे हैं। लोग बसों एवं ट्रेनों में पहले की तरह यात्रा कर रहे हैं। सैनिटाइजर लगाना तो बिल्कुल ही बंद कर दिया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ रही है। नए वैरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है और उसने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। लोगों से भी कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
ऑक्सीजन की नहीं रहेगी कमी
अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। नारनौल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा चुका है, जिससे 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। जिले में 385 बी टाइप (छोटे) तथा 320 डी टाइप (बड़े) ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में 290 ऑक्सीजन कंसन्टेटर भी हैं।
आईसीयू तथा एनआईसीयू का बनाया गया है अलग वार्ड
नारनौल और महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पतालों में अलग से आईसीयू वार्ड बनाया गया है। नारनौल अस्पताल में बच्चों के लिए पीआईसीयू एवं एनआईसीयू वार्ड अलग से बनाया गया है। एनआईसूूय वार्ड में 9 तथा पीआईसीयू वार्ड में 12 बेड की व्यवस्था है। जिले में लगभग 32 वेंटिलेटर सपोर्टेड बेड तथा 25 पेप सपोर्टेड बेड की व्यवस्था है।

अभी तक जिले में कोई विदेशी नागरिक नहीं आया है। विदेश से आने वाले हर नागरिक को कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। उसे अपने आपको घर में क्वारंटीन रखना होगा। -अशोक कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed