फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are worried due to increase in the price of vegetables

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान

Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People are worried due to increase in the price of vegetables
फोटो नंबर-21बाजार में बिक्री के लिए रखी स​ब्जियां। संवाद
नारनौल। शहर में इन दिनों आसमान छू रहे सब्जियों के दामों ने आमजन को मुश्किल में डाल दिया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों सब्जियों के दाम जितने बढ़ रहे उतने पहले कभी नहीं बढ़े। दुकानदार इसका कारण तेज बारिश को बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार शहर में जहां से भी सब्जियां आती है वहीं जमकर बारिश हुई है। शहर में ज्यादातर सब्जियां राजस्थान, पंजाब व हिमाचल से आती हैं।
वहां बाढ़ आने के कारण सब्जी की फसल खराब हो गईं। इसके कारण वहां से बहुत कम सब्जी आ रही है। नारनौल क्षेत्र में जहां आसपास सब्जी की फसल लगाई जाती है, वहां भी बहुत से स्थानों पर बारिश के कारण सब्जी की फसल खराब हो गई। सब्जी विक्रेता सतीश, लक्ष्मण तथा बल्ली सैनी ने बताया कि एक तरफ तरफ बारिश के कारण सब्जी की आवक कम हो गई, वहीं दूसरी ओर इस समय इनकी मांग ज्यादा है। इसी कारण सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि इस समय पितृ पक्ष चल रहा है और इसमें हर घर के अंदर श्राद्ध भी होता है। श्राद्ध के चलते सभी लोग सुबह ताजा सब्जी खरीद कर ही उसे बनाते हैं। इसके बाद ही ब्राह्मण भोज करवाया जाता है।
विज्ञापन


इंसेट

ये है सब्जियों के दाम
शहर में इन दिनों भिंडी 70 रुपये किलो, टिंडा 80 रुपये किलाे, तोरई 60 रुपये किलो, घीया 60 रुपये किलो, टमाटर 50 रुपये किलो, गोभी 80 रुपये किलो तथा अरबी 70 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed