फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   penson, highway, jam, trafick, police,

पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने किया हाईवे को जाम

Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
penson, highway, jam, trafick, police,
सड़क जाम करते बुजुर्ग
बुजुर्गों को चार माह से पेंशन न मिलने पर शुक्रवार को बुजुर्गों का धैर्य टूट गया। गांव अटेली व बेगपुर के परेशान बुजुर्गों ने  नारनौल-रेवाड़ी हाइवे पर गोकलपुर बस स्टैंड के पास लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत चौधरी ने बुजुर्गों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इससे पहले भी बुजुर्ग कई बार सड़क पर जाम लगा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पेंशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने गोकलपुर पर नारनौल-रेवाड़ी रोड़ पर पहुंच कर सड़क मार्ग करने से लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगा रहे बुजुर्गों का कहना है कि उनके पास केवल बुजुर्ग पेंशन ही एक मात्र साधन है। जिससे वे अपने पर खर्च करते हैं। कुछ समय तो अन्य लोगों से मांग कर काम चला लिया लेकिन चार माह से अधिक समय होने पर अब तो लोगों ने भी उन्हें देना बंद कर दिया। अब उनके पास भारी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि डाकघर कर्मी तो रुपये न आने की बात कह देते हैं और उन्हें टरका देते हैं। लेकिन उनके समाने तो रोजी रोटी का जुटाना ही मुश्किल हो गया है। थाना प्रभारी अजीत चौधरी ने  बुजुर्गों को कल से पेंशन देने की बात कही जिसके बाद जाम खोला गया।  बुजुर्गों ने चेतावनी दी की यदि कल पेंशन नहीं मिली तो फिर से लगाया जाम जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed