{"_id":"588b98954f1c1b0f71cf3d0c","slug":"penson-highway-jam-trafick-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने किया हाईवे को जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने किया हाईवे को जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करते बुजुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों को चार माह से पेंशन न मिलने पर शुक्रवार को बुजुर्गों का धैर्य टूट गया। गांव अटेली व बेगपुर के परेशान बुजुर्गों ने नारनौल-रेवाड़ी हाइवे पर गोकलपुर बस स्टैंड के पास लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत चौधरी ने बुजुर्गों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इससे पहले भी बुजुर्ग कई बार सड़क पर जाम लगा चुके हैं।
शुक्रवार को पेंशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने गोकलपुर पर नारनौल-रेवाड़ी रोड़ पर पहुंच कर सड़क मार्ग करने से लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगा रहे बुजुर्गों का कहना है कि उनके पास केवल बुजुर्ग पेंशन ही एक मात्र साधन है। जिससे वे अपने पर खर्च करते हैं। कुछ समय तो अन्य लोगों से मांग कर काम चला लिया लेकिन चार माह से अधिक समय होने पर अब तो लोगों ने भी उन्हें देना बंद कर दिया। अब उनके पास भारी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि डाकघर कर्मी तो रुपये न आने की बात कह देते हैं और उन्हें टरका देते हैं। लेकिन उनके समाने तो रोजी रोटी का जुटाना ही मुश्किल हो गया है। थाना प्रभारी अजीत चौधरी ने बुजुर्गों को कल से पेंशन देने की बात कही जिसके बाद जाम खोला गया। बुजुर्गों ने चेतावनी दी की यदि कल पेंशन नहीं मिली तो फिर से लगाया जाम जायेगा।