फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pension of eligible citizens is being made through online medium

Mahendragarh-Narnaul News: पात्र नागरिकों की ऑनलाइन माध्यम से बनाई जा रही पेंशन

Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pension of eligible citizens is being made through online medium
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा मंगलवार को गांव बासड़ी, श्यामपुरा, कांटी, बिहाली, रामबास, हसनपुर, मेई, सुराना तथा महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र के बीडीपीओ कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


गांव मेई में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं रामबास में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, बासड़ी में जिला पार्षद वचनाई नाथ, श्यामपुरा में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा, कांटी व बिहाली में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा, महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, हसनपुर में सरपंच अनीता, सुराना में सरपंच विश्वास कुमार ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर ही पात्र नागरिकों की ऑनलाइन माध्यम से पेंशन बनाई जा रही है। पहले पेंशन के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे व उसके बाद भी कई महीनों तक पेंशन नहीं बन पाती थी, मगर अब पात्र नागरिकों की पेंशन समय पर अपने आप ही बन जाती है। इसी प्रकार सरकार की अधिकतर योजनाएं ऑनलाइन माध्यम से ही शुरू की गई हैं। इससे अब लोगों के कार्य समय पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद भी आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर व्यक्ति को विकसित राष्ट्र की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन को जन कल्याणकारी नीति बनाकर लाभ दिया है। ग्राम दर्शन पोर्टल से गांव का विकास हो रहा है। अब गरीबों का हक कोई नहीं छीन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed