{"_id":"66844b71fa742b41850cd474","slug":"pension-made-for-four-elderly-and-two-disabled-people-in-samadhan-camp-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110467-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में चार बुजुर्ग व दो दिव्यांगों की बनाई पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में चार बुजुर्ग व दो दिव्यांगों की बनाई पेंशन
Wed, 03 Jul 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में मंगलवार को क्षेत्र के 98 नागरिकों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान ही छह लोगों की पेंशन बनाने की सभी प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं 58 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द समाधान के आदेश दिए गए हैं।
समाधान शिविर में अलग से परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग, विधवा पेंशन से संबंधित मामले की शिकायत सुनी। इस दौरान प्रबंधक अनिता ने बताया कि फैमिली आईडी से संबंधित 52 शिकायत आई, जिनमें से 40 का मौके पर ही निपटारा किया व जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप ने बताया कि 4 बुढ़ापा पेंशन व 2 दिव्यांगों की पेंशन बनाई गई।
इस दौरान उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में अब प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहते हैं। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो रही है। समाधान शिविर में आए गांव डिगरोता निवासी अनूप कुमार शर्मा की फैमिली आईडी में इनकम कम हुई। इस दौरान उन्होंने ने सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन खैरवाल, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, लोक निर्माण विभाग से एसडीओ कृष्ण कुमार, बिजली विभाग से एसडीओ हनुमान सिंह, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा, आशुलिपिक ब्रह्मानन्द के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।