फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Payment will be investigated without coming to the inspection report of construction material

निर्माण सामग्री की जांच रिपोर्ट आए बिना भुगतान की होगी जांच

Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Payment will be investigated without coming to the inspection report of construction material
फोटो नंबर 01 - जनपरिवेदना समिति की बैठक में समस्या सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Narnol
नारनौल। पंचायत भवन में बुधवार को जन परिवेदना समिति की बैठक में शहर में छलक नाले के निर्माण में सामग्री के नमूने की रिपोर्ट आए बगैर नगर परिषद की ओर से भुगतान करने का मामला उठा। यह मामला दयानंद सोनी ने उठाया था। जन परिवेदना समिति के चेयरमैन एवं प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि श्रीराम लेबोरेट्री से दो सप्ताह में रिपोर्ट आ जाती है। ये गुमराह करने की बात है। इसमें जो भी अधिकारी जिम्मेदार पाया जाएगा उनको चार्जशीट दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चार्जशीट देने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी रिपोर्ट दो सप्ताह में आ जाती है लेकिन बिना रिपोर्ट आए भुगतान नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में नसीबपुर निवासी एक व्यक्ति ने कई दिनों से पानी नहीं आने का मुद्दा उठाया। लगभग 50 घर ऊंचाई पर हैं। कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक्सईएन को फोन मिलाते हैं तो वे फोन नहीं उठाते। इस पर मंत्री ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी अधिकारियों के व्हाट्सएप पर मेसेज डालें। अगर फिर काम नहीं होता है तो बताएं, कार्रवाई की जाएगी। एक शिकायतकर्ता ने कहा कि दो महीने में 65 गाड़ियां आरटीओ विभाग ने पकड़ीं लेकिन उसके बाड़े में अभी तक एक भी गाड़ी नहीं आई है। कहा कि लाखों रुपये का कर्ज लेकर यह बाड़ा लिया था। अब 25 हजार रुपये प्रति माह किराया दे रहा है। अब उसके बाड़े का समय पूरा हो रहा है तो उसका समय बढ़ाया जाए। कृषि मंत्री ने उपस्थित कर्मचारी को निर्देश दिया कि दो महीने में कितनी गाड़ियां पकड़ीं, कहां-कहां खड़ी कीं, कोर्ट से कितनी छोड़ी गईं, पूरी जानकारी अगली मीटिंग दें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त एवं एसपी दोनों मिलकर ओवरलोड गाड़ियां पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
महाविद्यालय में पानी की समस्या का उठा मुद्दा:
राजकीय महाविद्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने का भी मुद्दा भी उठा। इसमें कॉलेज की ओर से शिकायतकर्ता नहीं आया था लेकिन ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य गोविंद भारद्वाज ने कहा कि शिकायतकर्ता नहीं आया तो समस्या पेंडिंग नहीं छोड़ी जा सकती। अधिकारी को आदेश देकर समाधान करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह शिकायत बार-बार आ रही है जब ग्रीवेंस मीटिंग में समाधान नहीं हो रहा तो महाविद्यालय के स्टाफ ने आना छोड़ दिया। इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन सूर्यप्रकाश ने कहा कि पानी की समस्या का समाधान करवा दिया है। तब मंत्री ने लताड़ लगाते हुए कहा कि तुम्हारी नहीं मानी जाएगी। शिकायकर्ता संतुष्ट होगा तभी मानी जाएगी।
बैठक में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह, उपायुक्त जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम मनोज कुमार, महेंद्रगढ़ एसडीएम वकील अहमद, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नपा चेयरमैन रमेश सैनी, परियोजना अधिकारी गोविंद राम शर्मा, ईओ सुमन लता, पवन खैरवाल रहे।
-
पेयजल, जलभराव का मुद्दा उठा
बैठक में हुडा सेक्टर के प्रधान डॉ. आरएन यादव ने पानी, सीवरेज, जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सेक्टर में पेयजल की व्यवस्था चरमरा रही है। सड़कों पर दूषित पानी भरा है। जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो हो रही है। सड़कें जर्जर हो गई हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर हुडा विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस मौके पर मंत्री ने उपायुक्त को हुडा के अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगने के आदेश दिए।

-
मेरे पास 12 जुलाई को एडीसी का पत्र आया था जिसमें नोयडा की संबंधित कंपनी को पेमेंट करने के आदेश दिए गए थे। उनके आदेश पर ही हमने 79296 रुपये की पेमेंट की है। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। मई में सैंपलिंग करवाई गई थी।- सुमनलता, ईओ, नप नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed