{"_id":"6a4950939911700e9b0461b4","slug":"patients-inconvenienced-due-to-lack-of-ultrasound-facility-at-the-hospital-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127935-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीज परेशान, 400 ओपीडी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीज परेशान, 400 ओपीडी प्रभावित
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्रतिदिन करीब 400 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके बावजूद अस्पताल में अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के हजारों मरीजों, खासकर गर्भवतियों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को परेशानी हो रही है।
अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को महेंद्रगढ़, नारनौल या निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ता है। इससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते हैं। अस्पताल में उपचार के लिए आए देवेंद्र, सत्यनारायण, रामचंद्र, सुनीता, ममता, दीपांशु, सुरेंद्र और सुनीता ने बताया कि वर्षों से इस सुविधा का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि सामान्य जांच के लिए भी निजी केंद्रों पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मरीजों का कहना है कि सुविधा न होने से चिकित्सकों को भी मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उप नागरिक अस्पताल कनीना की प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित में अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है।
डॉ. रेणु ने जल्द ही यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।