फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Auto drivers have been instructed to ensure dress code, documents and not to carry more passengers than the capacity.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो चालकों को ड्रेस कोड, दस्तावेज और क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाने की हिदायत

Tue, 22 Sep 2026 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers have been instructed to ensure dress code, documents and not to carry more passengers than the capacity.
बहादुरगढ़। यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को जागरूक किया। चालकों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। पुलिस उपायुक्त यातायात शुभम सिंह के निर्देशन में निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने नई कोर्ट के सामने चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के एसआई देवेंद्र ने बताया कि चालकों से सरकार द्वारा तय ड्रेस कोड के अनुसार यूनिफॉर्म पहनकर ही ऑटो चलाने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अपने पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई। बिना दस्तावेज, बिना यूनिफॉर्म या यातायात नियम तोड़कर ऑटो न चलाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं
पुलिस ने चालकों को समझाया कि ऑटो में तय क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाएं और वाहन को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें। सड़क पर चलते समय अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जरिये भी पहुंचेगी बात
एसआई देवेंद्र के अनुसार ऑटो चालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि सभी चालकों तक नियमों की जानकारी पहुंचे और वे तय यूनिफॉर्म पहनने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि नियमों का सही तरीके से पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं घटेंगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed