{"_id":"6ab18ad5ddf227da4a055e22","slug":"four-farmers-arrived-at-the-market-with-200-quintals-of-paddy-and-one-farmer-with-40-quintals-of-pearl-millet-narnol-news-c-195-1-jjr1003-140234-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार किसान 200 क्विंटल धान व एक किसान 40 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार किसान 200 क्विंटल धान व एक किसान 40 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी पहुंचा
विज्ञापन
21jjrp18- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में पहुंचा बाजरा। संवाद
झज्जर। अनाज मंडी में सोमवार को धान और बाजरे की आवक हुई। मार्केट कमेटी की ओर से किसानों के ई-नाम पोर्टल पर गेट पास काटे गए। चार किसान 200 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे, जबकि एक किसान 40 क्विंटल धान लेकर आया।
मार्केट कमेटी ने मंडी में दोबारा साफ-सफाई करवाई है। हालांकि शेड के नीचे लोहे के सरिये अब भी रखे हैं, जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। आने वाले दिनों में मंडी में ज्यादा किसानों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जगह की कमी से फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी हो सकती है।
गेट नंबर-एक के पास बिछी टाइल
मंडी में गेट नंबर-एक के पास धर्मकांटे के पीछे इंटरलॉक टाइल बिछाने का काम किया गया है। यह जगह लंबे समय से उबड़-खाबड़ थी। टाइल बिछने के बाद अब इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। मंडी के गेट पर चौकीदार न होने के कारण आवारा पशु अंदर पहुंच रहे हैं और किसानों की लाई फसल खराब कर रहे हैं। इससे किसानों और आढ़तियों, दोनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में सोमवार को चार किसानों के बाजरे व एक किसान के धान के गेट पास काटे गए हैं। अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। मंडी में दोबारा से साफ-सफाई का कार्य कराया गया है।-दीपक चौधरी, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर