{"_id":"5dc066748ebc3e01830a38aa","slug":"patient-dengue-health-narnol-news-rtk526043317","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ितों की रिपोर्ट रोजाना भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ितों की रिपोर्ट रोजाना भेजें
विज्ञापन
गुजरो की ढाणी में डेंगू की रिपोर्ट चेक करते डिप्टी सीएमओ धर्मेंश सैनी।
- फोटो : Narnol
डिप्टी सीएमओ डॉ. धर्मेश सैनी ने सोमवार को डेंगू प्रभावित कालोनियों को निरीक्षण किया और डेंगू पीड़ितों से मिले। पीड़ितों की डेंगू रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते हुए रोजाना की रिपोर्ट मुख्यालय भेजें। इस दौरान डेंगू प्रभावित इलाके में कूलर और गमले खाली करवाते हुए दवा भी डलवाई गई। इस मौके पर उन्होंने लगभग दस घरों को नोटिस भी जारी किया। उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक रामपाल, वीरेंद्र, एमपीएचडब्ल्यू दिनेश, विपिन, राजबीर, अनुराज, करण सिंह, भवानी तथा राजपाल उपस्थित थे।
बता दें कि ढाणी गुर्जरों वाली में पिछले 20 दिनों से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक 18 मरीजों की प्लेटलेट्स कम पाई गई है। पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। ढाणी के निवासी दीपक चनेजा, नरेश चननेजा, मीना व तनिष्क में डेंगू पॉजिटिव मिला है। इसके साथ लगती ढाणी मंडीवाली निवासी नितिन सैनी को भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस बारे में समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. धर्मेश सैनी की टीम सुबह 11 बजे ढाणी गुर्जरों वाली पहुंची। इस दौरान उन्होंने दीपक, नरेश, बीना तथा तनिष्क चारों मरीजों से हालचाल जाना तथा उनको सुझाव दिए। नितिन सैनी अभी तक जयपुर ही भर्ती हैं और अन्य चारों को छुट्टी मिल चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर नालियों तथा पानी एकत्रित होने वाले स्थानों पर दवा डलवाई और गमले व कूलर आदि खाली करवाए। मरीज अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू प्रभावित मरीज मच्छरदानी लगाकर सोएं। खान-पान का ध्यान रखें। किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
मरीजों एवं प्रभावित एरिया की निगरानी रखने के दिए आदेश:
डिप्टी सीएमओ धर्मेश सैनी ने हेल्थ इंसपेक्टर तथा एमपीएचडब्ल्यू को मरीजों एवं प्रभावित एरिया की निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि टीम लगातार दस दिन आकर मरीज को चेक करे। मरीज तथा उसके पूरे परिवार के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाएं। रोजाना की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाए।
फॉगिंग के लिए डिप्टी सीएमओ नपा चेयरपर्सन से मिले
मरीजों ने डिप्टी सीएमओ से उनकी ढाणी में फॉगिंग करवाने की मांग की। एमपीएचडब्ल्यू राजपाल ने सीएमओ को बताया कि वह नगरपालिका को तीन बार फॉगिंग के लिए लिखित में अनुरोध कर चुके हैं। इसके लिए दवा-डीजल भी नगर पालिका को दिया जा चुका है। डिप्टी सीएमओ नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग से मिलकर शहर में फॉगिंग करवाने के लिए अनुरोध किया। चेयरपर्सन ने एक-दो दिन में फॉगिंग करवाने का आश्वासन दिया है।
मरीजों को नहीं होने दिया जाएगा परेशान:
मरीजों के परिजनों ने बताया कि महेंद्रगढ़ एवं नारनौल दोनों ही अस्पतालों में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल के स्टाफ मरीजों को परेशान करते हैं। चिकित्सक भर्ती करने की बजाया उन्हें रेफर की स्लिप पकड़ा देते हैं। इस पर डिप्टी सीएमओ ने महेंद्रगढ़ एसएमओ डॉ. मोनू यादव से फोन पर बात की। उन्होंने एसएमओ से कहा कि अगर डेंगू संदिग्ध मरीजों को सीधा दिल्ली एवं जयपुर के लिए रेफर न करें। नारनौल नागरिक अस्पताल में उनके पास सुविधा है तो वहां रेफर करें। हर एक डेंगू आशंकित मरीज का एलाइजा टेस्ट कराएं।
आज ढाणी गुर्जरों वाली में डेंगू पीड़ितों से मिला और उनकी रिपोर्ट चेक की। वहां पर मुझे चार मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। एक अभी जयपुर में एडमिट बताया जा रहा है। हेल्थ इंस्पेक्टर तथा एमपीएचडब्ल्यू को लगातार मॉनीटरिंग करने के आदेश भी दिए हैं। स्थिति नियंत्रण में है। लोग जागरूक होकर अपने घरों में कूलर व गमला सहित कहीं पानी न भरा रहने दें।
- धर्मेश सैनी, डिप्टी सीएमओ, महेंद्रगढ़।